क्योंकि आदमी मछली नहीं होता - प्रकाश मनु

प्रकाश मनुप्रकाश मनु12 Sept 1950

7 min read · 12.4K reads

कब तक हमारे कंधों पर
करतब करती रहेंगी
कुरसियां,
और हम हांफते रहेंगे
वादों और नारों के
गंधाते दलदल में?

विदूषकाना मुखौटों में
गलियों, चौराहों पर मजमा लगाते
बौनों के दल के दल,
चंद रंगीन लेबल
झंडे और डंडे और मुस्टंडे-
कब तक इन्हें छाती से लगा रखें
लोकतंत्र की उपलब्धि समझकर?

यह सही वक्त है
खादी के भकाभक पुतलों से
सवाल पूछने का-
कि तुम्हारी जोकरनुमा टोपियों
में ही नहीं छिपी क्या
हमारी दोहरी गुलामी की वजह?

पैरों के नीचे की लाचार घास
या चूस कर फेंकी गई
गुठली-
इसी को तुम कहते हो
‘आम आदमी’-
जो तुम्हारे भाषणों में/बार-बार आता है?

लेकिन, सुनो,
मैं इनकार करता हूं
तुम्हारी मसीहाई से,
झूठ के चिकने परों पर
कब तक उड़ोगे तुम?

बंबइया एक्टिंग के मुहावरे
और लाटरी के नुस्खों का
हरा-भरा सपना-
यह भविष्य के सवालों का जवाब नहीं है

हां, तुम्हारे हाथों में
यह एक ऐसा जाल है जिसमें
हर मछली को
अलग-अलग खरीदे और काटे जाने
की पूरी सुविधा है

लेकिन यहीं तुम भूलते हो-
क्योंकि आदमी मछली नहीं होता
कि उसे हर कांटे में
अटका लिया जाए!

कल जब तपेगा सूरज
पिघलेगी बरफ
छंटेगा कुहासा,
तब आखिरकार टूट-टूट कर
बिखरेगा
झूठ के ताने-बाने से बुना तुम्हारा चक्रव्यूह।
प्रकाश मनु
About the poet

प्रकाश मनु

View profile & all 44 Poems / Stories

More from प्रकाश मनु

  1. छूटता हुआ घर - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads
  2. एक और प्रार्थना - प्रकाश मनु

  3. बच्चों की 101 कविताएँ - प्रकाश मनु

  4. बच्चों की अनोखी हास्य कविताएँ - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads
  5. प्रकाश मनु की 100 श्रेष्ठ बाल कविताएँ - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like