मुझे तो यूँ भी इस राह से गुज़रना था - प्रकाश फ़िकरी

प्रकाश फ़िकरीप्रकाश फ़िकरी

3 min read · 12.4K reads

मुझे तो यूँ भी इस राह से गुज़रना था
दिल-ए-तबाह का कुछ तो इलाज करना था

मेरी नवा से तेरी नींद भी सुलग उठती
जरा सा इस में शरारों का रंग भरना था

सुलगती रेत पे यादों के नक़्श क्यूँ छोड़े
तुझे भी गहरे समंदर में जब उतरना था

मिला न मुझ को किसी से ख़िराज अश्‍कों में
हवा के हाथों मुझे और कुछ बिखरना था

उसी पे दाग़ हज़ीमत के लग गए देखो
यक़ीं की आग से जिस शक्ल को निखरना था

मैं खंडरों में उसे ढूँढता फिरा ‘फिक्री’
मगर कहाँ था वो आसेब जिस से डरना था
प्रकाश फ़िकरी
About the poet

प्रकाश फ़िकरी

View profile & all 10 Poems / Stories

More from प्रकाश फ़िकरी

  1. दुश्‍मनी की इस हवा को तेज़ होना चाहिए - प्रकाश फ़िकरी

    दुश्‍मनी की इस हवा को तेज़ होना चाहिएउस की कश्‍ती को सर-ए-साहिल डुबोना चाहिए

    12.4K reads
  2. एहसास-ए-जियाँ चैन से सोने नहीं देता - प्रकाश फ़िकरी

    एहसास-ए-जियाँ चैन से सोने नहीं देतारोना भी अगर चाहूँ तो रोने नहीं देता

    12.4K reads
  3. हवा से ज़र्द पत्ते गिर रहे हैं - प्रकाश फ़िकरी

    हवा से ज़र्द पत्ते गिर रहे हैंकिताबों के वऱक बिखरे पड़े हैं

    12.4K reads
  4. जिस का बदन गुलाब था वो यार भी नहीं - प्रकाश फ़िकरी

    जिस का बदन गुलाब था वो यार भी नहींअब के बरस बहार के आसार भी नहीं

    12.4K reads
  5. काली रातों में फ़सील-ए-दर्द ऊँची हो गई - प्रकाश फ़िकरी

    काली रातों में फ़सील-ए-दर्द ऊँची हो गईअंधी गलियों में ख़ामोशी लाश बन के सो गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like