जब-जब मैं सच कहता हूं - प्रकाश बादल

प्रकाश बादलप्रकाश बादल14 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads

 
जब-जब मैं सच कहता हूं।
सब को लगता कड़वा हूं।

वो मेरी टांग की ताक में है,
कि कब मैं ऊपर उठता हूं।

जो भी नोक पर आते हैं,
बस उनको ही चुभता हूं।

उम्र में जमा सा बढ़ता हूं,
जीवन से नफी सा घटता हूं।

तू जो मुझ पर मरती है,
इसीलिये तो जीता हूं।

वो नाखून दिखाने लगते हैं,
घावों की बात जो कहता हूं।

तूफान खड़ा हो जाता है,
जब तिनका-तिनका जुड़ता हूं।
प्रकाश बादल
About the poet

प्रकाश बादल

View profile & all 16 Poems / Stories

More from प्रकाश बादल

  1. चिकने चेहरे इतने भी सरल नहीं होते - प्रकाश बादल

    चिकने चेहरे इतने भी सरल नहीं होते।ये वो मसले हैं जो आसानी से हल नहीं होते।

    12.4K reads
  2. सच के लिबास में दिखाई देना। - प्रकाश बादल

    सच के लिबास में दिखाई देना।और पेशा है झूठी सफाई देना।

    12.4K reads
  3. भाव कुंद कर दे वो पैमाना न दरमियान रख - प्रकाश बादल

    भाव कुंद कर दे वो पैमाना न दरमियान रख।मेरे ख्यालों की बस ऊंची उड़ान रख।

    12.4K reads
  4. ऐसा नहीं के ज़िंदा जंगल नहीं है - प्रकाश बादल

    ऐसा नहीं के ज़िंदा जंगल नहीं हैगांव के नसीब बस पीपल नहीं है।

    12.4K reads
  5. आदमी जैसे हो कुछ अजगरों के बीच - प्रकाश बादल

    आदमी जैसे हो कुछ अजगरों के बीच।चंदन सी ज़िंदगी है विषधरों के बीच।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like