भाव कुंद कर दे वो पैमाना न दरमियान रख - प्रकाश बादल

प्रकाश बादलप्रकाश बादल14 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads

 
भाव कुंद कर दे वो पैमाना न दरमियान रख।
मेरे ख्यालों की बस ऊंची उड़ान रख।

दिल से दिल का कोई फासला न हो,
कुछ इस सलीके से गीता और कुरान रख।

बहुत हुई महलों की फिक्र, छोड़ दे,
बेघरों के हिस्से में भी कोई मकान रख।

बस्तियां रौंद लेगी ये नदी रोकी हुई,
ज़रूरत से ज़्यादा न तू अपना विज्ञान रख।

अश्ललीलता को जो तालीम मान बैठै हैं,
उन बच्चों के ज़हन में बड़ों को सम्मान रख।

तिलमिला उठा वो, जो मैने ये गुज़ारिश की,
मेरे होठों पर भी थोड़ी सी मुस्कान रख।
प्रकाश बादल
About the poet

प्रकाश बादल

View profile & all 16 Poems / Stories

More from प्रकाश बादल

  1. चिकने चेहरे इतने भी सरल नहीं होते - प्रकाश बादल

    चिकने चेहरे इतने भी सरल नहीं होते।ये वो मसले हैं जो आसानी से हल नहीं होते।

    12.4K reads
  2. सच के लिबास में दिखाई देना। - प्रकाश बादल

    सच के लिबास में दिखाई देना।और पेशा है झूठी सफाई देना।

    12.4K reads
  3. ऐसा नहीं के ज़िंदा जंगल नहीं है - प्रकाश बादल

    ऐसा नहीं के ज़िंदा जंगल नहीं हैगांव के नसीब बस पीपल नहीं है।

    12.4K reads
  4. आदमी जैसे हो कुछ अजगरों के बीच - प्रकाश बादल

    आदमी जैसे हो कुछ अजगरों के बीच।चंदन सी ज़िंदगी है विषधरों के बीच।

    12.4K reads
  5. भोर का वहम पाले उनको ज़माना हुआ - प्रकाश बादल

    भोर का वहम पाले उनको ज़माना हुआ।कब सुनहरी धूप का गुफाओं में जाना हुआ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like