आदमी जैसे हो कुछ अजगरों के बीच - प्रकाश बादल

प्रकाश बादलप्रकाश बादल14 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads

आदमी जैसे हो कुछ अजगरों के बीच।
चंदन सी ज़िंदगी है विषधरों के बीच।

ये, वो, मैं, तू हैं सब तमाशबीन,
लहूलुहान सिसकियां हैं खंजरों के बीच।

शहर के मज़हब से नावाकिफ़ अंजान वो,
बातें प्यार की करे कुछ सरफिरों के बीच।

भरी सभा में द्रौपदी-सा चीख़े मेरा देश,
कब आओगे कृष्ण इन कायरों के बीच।

ख़ुद ही अब बताएंगे कि हम ख़ुदा नहीं,
आज गुफ़्तगू हुई ये पत्थरों के बीच।

आँसू इसलिये आँख से छलकाता नहीं मैं,
कुछ मछलियाँ भी रहतीं हैं सागरों की बीच।
प्रकाश बादल
About the poet

प्रकाश बादल

View profile & all 16 Poems / Stories

More from प्रकाश बादल

  1. चिकने चेहरे इतने भी सरल नहीं होते - प्रकाश बादल

    चिकने चेहरे इतने भी सरल नहीं होते।ये वो मसले हैं जो आसानी से हल नहीं होते।

    12.4K reads
  2. सच के लिबास में दिखाई देना। - प्रकाश बादल

    सच के लिबास में दिखाई देना।और पेशा है झूठी सफाई देना।

    12.4K reads
  3. भाव कुंद कर दे वो पैमाना न दरमियान रख - प्रकाश बादल

    भाव कुंद कर दे वो पैमाना न दरमियान रख।मेरे ख्यालों की बस ऊंची उड़ान रख।

    12.4K reads
  4. ऐसा नहीं के ज़िंदा जंगल नहीं है - प्रकाश बादल

    ऐसा नहीं के ज़िंदा जंगल नहीं हैगांव के नसीब बस पीपल नहीं है।

    12.4K reads
  5. भोर का वहम पाले उनको ज़माना हुआ - प्रकाश बादल

    भोर का वहम पाले उनको ज़माना हुआ।कब सुनहरी धूप का गुफाओं में जाना हुआ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like