तुम रहते हो - प्रज्ञा रावत

प्रज्ञा रावतप्रज्ञा रावत2 Sept 1961

3 min read · 12.4K reads

आखिरी साँस तुमने ली
ज़िन्दगी मेरी रुक गई
मृत्यु-शैय्या पर लिटाया गया तुम्हें
जलती मैं रही

तुम रहते हो हमारे आसपास
आसमान के धुँधलके के समान
फीके पत्तों के रंग में
मेरी रुक-रुककर बजती
आवाज़ के साथ

हमारे प्रेमालापों के बीच
पसरते हो धीमे से
बढ़ते बच्चों के फीते बाँधते
गुनगुनाते उनके जवान होने का गीत

हौले से थपथपाते
मेरी पीठ
मैं तुम्हें यूँ ही
मरने नहीं दूँगी।
प्रज्ञा रावत
About the poet

प्रज्ञा रावत

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like