सपना था कि हक़ीकत - प्रज्ञा रावत

प्रज्ञा रावतप्रज्ञा रावत2 Sept 1961

6 min read · 12.4K reads

कहाँ-कहाँ जाता है मन
कहाँ-कहाँ भटकता है मन
कहाँ-कहाँ लौट-लौट कर
अटकता है मन
ये तन-मन की भटकन एक अजीब-सा
अवसाद छोड़ जाती है।

अन्दर से उठती हूक
यकायक तब्दील होने लगती है
एक पराजित होते मौसम में
और हम पाते हैं ख़ुद को डूबा हुआ
दुख की गहरी
अन्तहीन काली खाई में
 
जहाँ ना ओर है, ना छोर
पकड़कर किसी तरह बचे रहें
ऐसा भी नहीं कुछ आसपास
सहारे के लिए उठे कुछ हाथ भी
तब तक हो चुके होते हैं ओझल

दृश्य अब साफ़ है
गहरी काली खाई
या खुला काला आसमान
कुछ तय करना ही होगा उसे
सोचते-सोचते गले की ख़राश का
गीलापन भी सूखने लगता है
।
अरे कोई! एक घूँट पानी तो दो
वो बोल रही है
लेकिन आवाज़ गायब!

ये कौन-सी घड़ी या कैसा
समय है ऐसे कयास लगाना
एकदम बेमानी था इस समय
इससे भी ज़्यादा यह कि ये
सपना था कि हक़ीकत!

हाँ, इस बीच एक-एक कर सारी बातें
याद आती हैं जिन्हें सुनते-सुनते
इस अवस्था तक पहुँची वो
कड़क हिदायतें
कि रोना नहीं है
बैठना नहीं
रोना नहीं, चाहे कुछ हो तो

आँसू झर-झर भीतर बहते हैं
बाहर सब सूखा
अन्दर सब गीला।
प्रज्ञा रावत
About the poet

प्रज्ञा रावत

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी