इतनी कसी गई उसकी डोर - प्रज्ञा रावत

प्रज्ञा रावतप्रज्ञा रावत2 Sept 1961

3 min read · 12.4K reads

जो नदी होती तो बह जाती
जाने-अनजाने रास्तों से
गुनगुनाते हुए मन ही मन

चिड़िया होती तो सारा आकाश
जैसे बाँध अपनी हथेली
उड़ा करती चहकती-बहकती

जो तितली होती तो समेट
अपने अन्दर सारे के सारे रंग
बसेरा करती हर डाल पर

पर उसने कहाँ सीखा था बहना
वो तो बँधती ही गई
इतनी कसी गई उसकी डोर
ऐसे चमकाया गया माँजा
कि उड़ती ही रही ठिकानों के बीच
 
बहुत उड़ी
हवाओं के दबाव पर
फिर भी फड़फड़ाती ही रही
अपनी ख़ुद की एक पूरी
उड़ान के लिए।
प्रज्ञा रावत
About the poet

प्रज्ञा रावत

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँमाफ़ीसबसे पहले मैं माफ़ी माँगता हूँ हज़रत हौव्वा से।मैंने ही अफ़वाह उड़ाई थी कि उस ने आदम को बहकाया था— फ़रीद ख़ाँ