हरदम एक अहसास - प्रज्ञा रावत

प्रज्ञा रावतप्रज्ञा रावत2 Sept 1961

3 min read · 12.4K reads

शोरगुल से भरी
बजबजाते रिश्तों के
तानों-बानों में उलझी
लगभग बदसूरत-सी
होती जाती दुनिया में
इतनी गुज़र-बसर है इन दिनों
कि उकताने लगती हूँ

हरदम एक अहसास
पीछा करता है कि
कभी कोई तो आवाज़
आए मुझ तक
जिसका नाम आवाज़ ना हो
और समा जाए मेरे भीतर
कोई हवा
निर्बाध!

उड़ा ले जाए जबर्दस्ती
इस जगह से
जहाँ भागते-भागते लगभग
मरने लगी हूँ

यक़ीन मानो
कुछ देर ही सही
उड़ जाऊँगी मैं
ये क्या ज़िन्दगी से
कुछ ज़्यादा माँगना हुआ!
प्रज्ञा रावत
About the poet

प्रज्ञा रावत

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like