अंश - प्रज्ञा रावत

प्रज्ञा रावतप्रज्ञा रावत2 Sept 1961

3 min read · 12.4K reads

बेटा ढूँढ़ता है
भीड़ में अपना घर
और हर बार लौटते हुए बाहर से
उठा लाना चाहता है
भीड़ के अंश
अपने सूने पड़े घर में

हर कन्धे पर झूलना चाहता है
सकुचाता है
झिझकता है
चिड़चिड़ाता है
और फिर लिपट जाता है
माँ के कन्धों से
झूलता हुआ तारों तक

उस वक़्त माँ उसके लिए
क्या हो जाती है पता नहीं?
पर माँ जानती है
अपनी लाख कोशिश के बावजूद
अपनी पूरी ईमानदार कोशिश के बावजूद
वो नहीं बन पाती है पिता।
प्रज्ञा रावत
About the poet

प्रज्ञा रावत

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like