आख़िरी सम्वाद - प्रज्ञा रावत

प्रज्ञा रावतप्रज्ञा रावत2 Sept 1961

3 min read · 12.4K reads

एक दिन हम जाएँगे
कुलदेवी पूजने अपने गाँव
गाँव जिसका नाम भर जानते हैं हम
 
पुरखों की ज़मीन पर खड़े होकर
मन ही मन याद करते हुए उन्हें
रोना रोएँगे अपना
और माफी माँगते हुए
उनसे माँग लाएँगे ख़ुशी अपनी
बची-खुची ज़िन्दगी और
आने वाली पीढ़ियों की
 
हो सकता है हम कुछ
ज़्यादा ही भावुक हो जाएँ
और उठा लाएँ मिट्टी
उस जगह की जिस पर
बैठ अपने सुख-दुःख बाँटे
हमारी परदादियों ने

इसके बाद
हम में से फिर कभी कोई
नहीं जाएगा गाँव
ये हमारा अपने गाँव के साथ
आख़िरी सम्वाद होगा।
प्रज्ञा रावत
About the poet

प्रज्ञा रावत

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय