हारकर बैठा हुआ आदमी - प्रदीप मिश्र

प्रदीप मिश्रप्रदीप मिश्र1 Sept 1970

4 min read · 12.4K reads

हारकर बैठा हुआ आदमी


हर आदमी के अन्दर
कम से कम
एक आदमी और रहता है
यानि एक आदमी कम से कम
दो आदमी के बराबर होता है
कई बार तो हजारों आदमियों के बराबर

एक आदमी के सामने
एक समय में कम से कम
दो दुनिया होती है
कभी-कभी तो इतनी सारी दुनिया कि
उसे होश ही नहीं रहता कि
जीवन का कितना हिस्सा
किस-किस दुनिया में गुजरा

आदमी जब तक जीतता रहता है
एक भीड़ दौड़ती रहती है
उसके साथ
जब हारने लगता है
छंट जाती है भीड़
अकेला पड़ जाता है
फिर भी अदंर के आदमी होते हैं
उसके साथ

आदमी थकहारú कर जब बैठ जाता है
मरने लगते है उसके अन्दर के आदमी
सिर्फ हाँफती हुई दुनिया बचती है
उसके सामने

थकहारú कर बैठा हुआ आदमी
ज्यादा से ज्यादा
एक आदमी के बराबर भी नहीं होता है
प्रदीप मिश्र
About the poet

प्रदीप मिश्र

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like