क्या अजब ये हो रहा है रामजी - प्रदीप कान्त

प्रदीप कान्तप्रदीप कान्त22 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

क्या अजब ये हो रहा है रामजी
मोम अग्नि बो रहा है रामजी
 
पेट पर लिक्खी हुई तहरीर को
आँसुओं से धो रहा है रामजी
 
आप का कुछ खो गया जिस राह में
कुछ मेरा भी खो रहा है रामजी
 
आँगने में चाँद को देकर शरण
ये गगन क्यों रो रहा है रामजी
 
सुलगती रही करवटें रात भर
और रिश्ता सो रहा है रामजी
प्रदीप कान्त
About the poet

प्रदीप कान्त

View profile & all 10 Poems / Stories