उनका दुःख - प्रदीप जिलवाने

प्रदीप जिलवानेप्रदीप जिलवाने1 Sept 1978

2 min read · 12.4K reads


उनका दुःख
कि
उन्हें दिखाई नहीं देता

उनका दुःख
कि
उन्हें ही क्यों देता दिखाई।
00

उनका दुःख
कि
वे चल नहीं पाते

उनका दुःख
कि
वे कहीं नहीं जाते।
00

उनका दुःख
कि
वे थक गये रोते-रोते

उनका दुःख
कि
न आया दुःखड़ा रोते।
00

उनका दुःख
कि
वे सुखी नहीं

उनका दुःख
कि
हम दुःखी नहीं।
00
प्रदीप जिलवाने
About the poet

प्रदीप जिलवाने

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like