प्रेम की एक शाश्‍वत कविता - प्रदीप जिलवाने

प्रदीप जिलवानेप्रदीप जिलवाने1 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads

मैंने उम्मीद को
कनेर के फूल की तरह
खिलते और झरते हुए देखा है

मैंने ख़ामोशी को
बीज की तरह धरती में उतरते
और फिर लहलहाते हुए देखा है

मैंने रोशनी को
तिल-तिल की मोहलत माँगते
और अँधेरे के आगे गिड़गिड़ाते हुए देखा है

पहाड़ों को
मंद-मंद मुस्कराते और
जंगल को सुहाग-गीत गाते हुए देखा है

मैंने प्रार्थना के पवित्र शब्दों को
प्रेम की एक शाश्‍वत कविता में
तब्दील होते हुए देखा है
प्रदीप जिलवाने
About the poet

प्रदीप जिलवाने

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like