मुस्कुराता रहेगा विदूषक - प्रभात कुमार सिन्हा

प्रभात सरसिजप्रभात सरसिज29 Sept 1949

3 min read · 12.3K reads

समूचा नागपुर चायमय हो रहा है
असम से दार्जिलिंग से सिलीगुड़ी से
चाय के पौधे जड़ समेत
चले जा रहे हैं नागपुर
चाय अब पाईप से पहुंचेंगे चहुंओर
 
बिहार आयेगा डस्ट
शेष भारत में पहुंचेगा प्रीमियम ब्रांड
गुजरात जायगा प्रीमियम गोल्ड
अमेरिका पहुंचेगा नेक्टर केतली कप-प्लेट समेत
 
नागपुर नहीं होगा प्रसिद्ध संतरों से
पोशीदा तरीके से सभी संतरे
पहुंच जायंगे काली टोपियों के पास
 
पूरा देश सिलहट के
तितकुट संतरों के पांच-पांच बूंद रस पियेगा
अपनी छंटी हुई दाढ़ी और
कटी हुई मूंछों में
मुस्कुराता रहेगा प्रधान विदूषक ।
प्रभात सरसिज
About the poet

प्रभात सरसिज

View profile & all 38 Poems / Stories