लोटवा - प्रभात कुमार सिन्हा

प्रभात सरसिजप्रभात सरसिज29 Sept 1949

6 min read · 12.3K reads

दुनिया में एक अजूबा नीति कायम हुई अपुन बिहार में
अब तक वह कारगर है
ऐसी नीति खचड़ा होने के बावजूद
मैकाले नहीं दे पाया था
इस मुकाबले में कोठारी साहब भी लंगड़े हो गये
आचार्य राममूर्त्ति भी टुकुर-टुकुर देखते रह गये
उसे लोटा मिसर ने कर दिखाया
मुफ़्त की उच्च शिक्षा नीति बनायी लोटवा ने
नाम दिया वित्तरहित शिक्षा नीति
लाखों पढ़े-लिखे नौजवानों को प्रलोभन देते हुए
इस नीति के गैस-चैम्बर में झोंक दिया
मुफ़्त में पाठन करते हुए रिटायर हो गये शिक्षाविद्
बहुत से काल-कवलित हो गये
जो जिन्दा हैं उन्हें हुक्का पीने की भी औकात नहीं है
पर लोटवा जिन्दा है घी पी रहा है
बड़ा निर्मोही निकला लोटवा
स्वयं चपोदंड पेलते हुए जेल-वेल भी जाता रहा
वहाँ भी चैन की बांसुरी फूंकता रहा
अपनी बांसुरी में उसने आठवां छेद बना रखा था
उसी छेद से निकाला था—
अपनी नाभि के नीचे वाला कार्टिलेजी अंगूठा
उसी का नाम दिया था वित्तरहित शिक्षा नीति
बिहारी राजनीति का अपूर्व हिस्सा बना रहा लोटवा
लोटवा की नीति अब भी लागू है
आजकल मानवाधिकार जपता है
शिक्षा-जगत का कोहिनूर बना रहा लोटवा
अमर रहेगा लोटवा का नाम दशानन की तरह।
प्रभात सरसिज
About the poet

प्रभात सरसिज

View profile & all 38 Poems / Stories