तू कारवाँ के साथ में सबको मिला के चल - प्रभा दीक्षित

प्रभा दीक्षितप्रभा दीक्षित

3 min read · 12.4K reads

तू कारवाँ के साथ में सबको मिला के चल
इक रोशनी का फूल दिलों में खिला के चल।

ये रात तेरे सर पर भी मंडराएगी ज़रूर
जुगनू की तरह जलते हुए झिलमिला के चल।

कुछ मुश्किलें पहाड-सी आएंगी राह में
दरियाँ की तरह हँसते हुए खिलखिला के चल।

चलने के लिए शर्त है मंज़िल की राह में
सारे जहाँ के बोझ को सर पे उठा के चल।

हर दर्द से गुज़रा है मेरे इश्क का ज़मीर
फटते हुए दामन को ज़रा सिल सिला के चल।

शायद ग़ज़ल में तेरी प्रभा वो असर नहीं
बस्ती की बेहतरी में ख़ुद का घर जला के चल।
प्रभा दीक्षित
About the poet

प्रभा दीक्षित

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like