हम अपनी ज़िन्दगी को सही मायनें तो दें - प्रभा दीक्षित

प्रभा दीक्षितप्रभा दीक्षित

3 min read · 12.4K reads

हम अपनी ज़िन्दगी को सही मायनें तो दें
मंज़िल को दिशा ठीक से पहचानने तो दें।

ये जुस्तजू ये ज़िन्दगी कुछ बेवज़ह नहीं
पर्वत से अपने क़द को ज़रा नापने तो दें।

इक पूरा समन्दर मेरी बाँहों में आ सके
बूंदों का हौंसला ज़रा निर्वाहने तो दें।

दुनिया में सलीबों की रवायत ज़रा बदल गई
इस दौरे मसीहा को ज़रा आइना तो दें।

हम हद में रह के भी तो हदों से गुज़र गए
दुनिया को मेरे फ़न की अदा जाननें तो दें।

आँखों के ख़्वाब दिल के असूलों में जी लिए
पहले अदब से रोशनी को थामने तो दें।

रौशन सियाह रात भी हो जाएगी प्रभा
पहले मेरे चिराग की लौ काँपने तो दें।
प्रभा दीक्षित
About the poet

प्रभा दीक्षित

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like