चाँद गोरी के घर - पीयूष मिश्रा

पीयूष मिश्रापीयूष मिश्रा13 Sept 1963

3 min read · 12.4K reads

चाँद गोरी के घर बारात ले के आ
गोरी ओट में खड़ी है सौगात ले के आ
जो कभी ना बोली गई वो बात ले के आ
जो खिल चुके हों फूल से हालात ले के आ

जिसमें बेकली भी हो, जिसमें शोखियाँ भी हों
जिसमें झिलमिलाती रात की बेहोशियाँ भी हों
जिसमें घोंसला भी हो, तिनकों से बुना अभी
जिसके तिनके हों कि ऐसे जैसे टूटें ना कभी

हो जिसमें सरसराहटें, जिसमें खिलखिलाहटें
जिसमें सुगबुगाहटें, जिसमें कसमसाहटें
जिसमें ज़िन्दगी भी हो, जिसमें बन्दगी भी हो
जिसमें रूठना भी हो तो थोड़ी दिल्लगी भी हो

अनबुझी पहेली सी रात ले के आ
चाँद गोरी के घर बारात ले के आ...
पीयूष मिश्रा
About the poet

पीयूष मिश्रा

View profile & all 11 Poems / Stories

More from पीयूष मिश्रा

  1. ओ रे बाबा हम चाँदी नहीं माँगते - पीयूष मिश्रा

    ओ रे बाबा हम चाँदी नहीं माँगतेओ रे बाबा हम सोना नहीं माँगते

    12.4K reads
  2. पगड़ी सँभाल जट्टा - पीयूष मिश्रा

    पगड़ी सँभाल जट्टा उड़ी चली जाए रेपगड़ी की गाँठ पे कोई हाथ ना लगाए रे

    12.4K reads
  3. सरफ़रोशी की तमन्ना - पीयूष मिश्रा

    सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में हैदेखना है ज़ोर कितना बाज़ुए-क़ातिल में है

    12.4K reads
  4. मेरा रँग दे बसन्ती चोला - पीयूष मिश्रा

    मेरा रँग दे बसन्ती चोला, माई...मेरे चोले में तेरे माथे का पसीना है

    12.4K reads
  5. जावेद का ख़त...लखनऊ से - पीयूष मिश्रा

    लाहौर के उस पहले ज़िले के, दो परगना में पहुँचेरेशम गली के, दूजे कूचे के, चौथे मकाँ में पहुँचे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like