मेरा रँग दे बसन्ती चोला - पीयूष मिश्रा

पीयूष मिश्रापीयूष मिश्रा13 Sept 1963

2 min read · 12.4K reads

मेरा रँग दे बसन्ती चोला, माई...

मेरे चोले में तेरे माथे का पसीना है
और थोड़ी सी तेरे आँचल की बूँदें हैं
और थोड़ी सी है तेरे काँपते बूढ़े हाथों की गर्मी
और थोड़ा सा है तेरी आँखों की सुर्खी का शोला

इस शोले को जो देखा तो आज ये
लाल तेरा बोला अरे बोला --

मेरा रँग दे बसंती चोला, माई...
पीयूष मिश्रा
About the poet

पीयूष मिश्रा

View profile & all 11 Poems / Stories