तामसी : सान्तहन्ता - पीयूष दईया

पीयूष दईयापीयूष दईया27 Sept 1973

5 min read · 12.4K reads

एक नीला नाम। अनाम। तकलीफ़तपा। ताना सुनता। जनकझिझका। निश्छल। उसे भाग देना नहीं आता, न जानना। अबोध। अथक तुतलाता। गूँथता अभय। जीना। ककहरा सीखता। बीतते से बिंधा। सन्धिरेशों से बुना। प्रदत्तपारपाता। पारा-पारा पलता। अपारदर्शी। वहनधारी। पहले-पहल गधे की ढेंचू-ढेंचू करता अब लिखता है ढेंचू-ढेंचू। हुआँ-हुआँ करते साबितनवीसों के दिये घावों से घमासान करता। घायल। जुगनू-जमूरा। हेकड़ी हाँकता न रस्मी रेवड़ चराता। कक्षापूत। चंदोबाचाहता। जुगतजाल से बचता बाल-बाल। कल से आया कल को जाता कल-कल करता विकलवासी। गले कुछ भी उतर नहीं सका सो सहमति का स्वांग भरने से इनकार करता। दृश्यालेख से ओझल। दर्ज़-दरारों से रिसता हस्बे मामूल। ताड़-पत्रों पर मार्ग तलाशता सान्तहन्ता।

तन्वंगी तामसी के तलुओं में बहते बहेलिये बादलों को अपने सफ़ेद हो चले बालों से आहुति देता। बिना उम्मीद के चारा डालने को समझने लगता। सबसे ऊँचे दरख़्त पर झीने-से सरसराता। बिना चाप कि राल टपकते देख सके।

यूँ चिलका पड़ते आभासी को ओट के सियाह से बचा लेता, अचरज के अतर्कित से।

पीयूष दईया
About the poet

पीयूष दईया

View profile & all 80 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेइक ज़रा देर को कमरे में अँधेरा कर ले— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभ्रूण-हत्या के बाद भीज़िंदा हूँज़िंदा रहूँगा— बिप्लव चौधुरी