पीठ कोरे पिता-24 - पीयूष दईया

पीयूष दईयापीयूष दईया27 Sept 1973

3 min read · 12.4K reads

मैं कौन हूं पिता

बचपन में जवाब दे देते
क्यों बड़ा होना पड़ता
उम्र में

वह कौन है जिसने हमें जन्म दिया मेरे बेटे
लुभाते नातों के पहले
मानो मोम हो
--उन्हीं दिनों की गिनती हो सकती है
जिन्हें हम खो चुके हैं

प्रश्नाश्चर्य में लाते मुझे
जान लो
पिघलती जुदाई में

कभी होना नहीं
और सुन सकने में

छुला लो
ठहरो
जो मैंने कभी कहा नहीं
उसे सुनने

कल्पना हो सकता है जीवन
एक और में तुम्हारा पिता

कल्पना से बाहर रहा
पीयूष दईया
About the poet

पीयूष दईया

View profile & all 80 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like