ख़ूँ-रंग हुई शाम शफ़क़ से भी ज़ियादा

पिन्हाँपिन्हाँ

1 min read · 12.4K reads

ख़ूँ-रंग हुई शाम शफ़क़ से भी ज़ियादा

दिल डूब गया दूर उफ़क़ से भी ज़ियादा

लड़की वो हुई जाती है ज़ख़्मों की धनक सी

सादा जो रही सादा वरक़ से भी ज़ियादा

बचपन के खिलौने की तरह मुझ को भुला दो

मैं याद रखूँ तुम को सबक़ से भी ज़ियादा

क्या देख लिया ख़्वाब ने आईना-ए-ताबीर

दिल हो गया फ़क़ चेहरा-ए-फ़क़ से भी ज़ियादा

'पिंहाँ' यहाँ दौलत हो कि ताक़त हो कि शोहरत

मतलूब तलब-गारों को हक़ से भी ज़ियादा

पिन्हाँ
About the poet

पिन्हाँ

उपनाम : 'पिन्हाँ' मूल नाम : Dr. Sukaina Sajid जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 20 Poems / Stories