अग्रदूत

फणीश्वरनाथ रेणुफणीश्वरनाथ रेणु

1 min read · 12.4K reads

‘हमारा सब कुछ चला गया!’

—रो उठा सर्वहारा!

बांग्ला देश के आगत एक जन

‘तुम्हारा सब कुछ चला गया?’

नहीं-नहीं-नहीं, कुछ भी नहीं गया

विश्वास करो, कुछ भी नहीं गया

विवेक तो बचा हुआ है न

—जानते हो न?

तब, सब कुछ है

नीति

मानते हो न?

तब, सब कुछ है

देश की ‘माँ’ के रूप में देखा है न?

तुम्हारा सब सुरक्षित है

जीवितों की तरह जीना चाहा था न?

तब, तुम्हें कौन मार सकता है?

अन्याय के दिव्य प्रतिवाद से ही जीवन जलता है

प्रलोभन को जीत लिया है—

और क्या चाहिए?

देश के लिए

प्राण देने को ही प्रस्तुत

तुम्हीं तो हो अग्रदूत—

फिर भी कहते हो—

‘सब कुछ चला गया हमारा!’

बोलो-बोलो

देश

माँ मेरी है—

हम हैं उसके सपूत

हम हैं अजेय

हम हैं अग्रदूत।

फणीश्वरनाथ रेणु
About the poet

फणीश्वरनाथ रेणु

समादृत कथाकार। कुछ कविताएँ भी लिखीं। समाजवादी और आंचलिक संवेदना के लिए उल्लेखनीय। पद्मश्री से सम्मानित। जन्म : 04/03/1921 | पूर्णिया, बिहार निधन : 11/04/1977 | पूर्णिया, बिहार स्वातंत्र्योत्तर हिंदी साहित्य में प्रबल उपस्थिति रखने वाले उपन्यासकार-कथाकार फणीश्…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like