यह फागुनी हवा

फणीश्वरनाथ रेणुफणीश्वरनाथ रेणु

1 min read · 12.4K reads

यह फागुनी हवा

मेरे दर्द की दवा

ले आई... ई... ई... ई

मेरे दर्द की दवा!

आँगनऽऽ बोले कागा

पिछवाड़े कूकती कोयलिया

मुझे दिल से दुआ देती आई

कारी कोयलिया-या

मेरे दर्द की दवा

ले के आई-ई-दर्द की दवा!

वन-वन

गुन-गुन

बोले भौंरा

मेरे अंग-अंग झनन

बोले मृदंग मन—

मीठी मुरलियाँ!

यह फागुनी हवा

मेरे दर्द की दवा लेके आई

कारी कोयलिया!

अग-जग अँगड़ाई लेकर जागा

भागा भय-भरम का भूत

दूत नूतन युग का आया

गाता गीत नित्य नया

यह फागुनी हवा...!

फणीश्वरनाथ रेणु
About the poet

फणीश्वरनाथ रेणु

समादृत कथाकार। कुछ कविताएँ भी लिखीं। समाजवादी और आंचलिक संवेदना के लिए उल्लेखनीय। पद्मश्री से सम्मानित। जन्म : 04/03/1921 | पूर्णिया, बिहार निधन : 11/04/1977 | पूर्णिया, बिहार स्वातंत्र्योत्तर हिंदी साहित्य में प्रबल उपस्थिति रखने वाले उपन्यासकार-कथाकार फणीश्…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like