खड्गहस्त!

फणीश्वरनाथ रेणुफणीश्वरनाथ रेणु

1 min read · 12.4K reads

दे दो हमें अन्न मुट्ठी-भर औ’ थोड़ा-सा प्यार!

भूखा तन के, प्यासे मन से

युग-युग से लड़ते जीवन से

ऊब चुके हैं हम बंधन से

जग के तथाकथित संयम से

भीख नहीं, हम माँग रहे हैं अब अपना अधिकार!

श्रम-बल और दिमाग़ खपावें,

तुम भोगो, हम भिक्षा पावें

जाति-धर्म-धन के पचड़े में

प्यार नहीं हम करने पावे

मुँह की रोटी, मन की रानी, छीन बने सरदार!

रक्खो अपना धरम-नियम अब

अर्थशास्त्र, क़ानून ग़लत सब

डोल रही है नींव तुम्हारी

वर्ग हमारा जाग चुका अब

हमें बसना है फिर से अपना उजड़ा संसार

दे दो हमें अन्न मुट्ठी-भर औ’ थोड़ा-सा प्यार!

फणीश्वरनाथ रेणु
About the poet

फणीश्वरनाथ रेणु

समादृत कथाकार। कुछ कविताएँ भी लिखीं। समाजवादी और आंचलिक संवेदना के लिए उल्लेखनीय। पद्मश्री से सम्मानित। जन्म : 04/03/1921 | पूर्णिया, बिहार निधन : 11/04/1977 | पूर्णिया, बिहार स्वातंत्र्योत्तर हिंदी साहित्य में प्रबल उपस्थिति रखने वाले उपन्यासकार-कथाकार फणीश्…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like