यह फागुनी हवा - फणीश्वर नाथ रेणु

फणीश्वर नाथ रेणुफणीश्वर नाथ रेणु4 Sept 1921 – 11 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

यह फागुनी हवा
मेरे दर्द की दवा
ले आई...ई...ई...ई
मेरे दर्द की दवा!

आंगन ऽ बोले कागा
पिछवाड़े कूकती कोयलिया
मुझे दिल से दुआ देती आई
कारी कोयलिया-या
मेरे दर्द की दवा
ले के आई-ई-दर्द की दवा!

वन-वन
गुन-गुन
बोले भौंरा
मेरे अंग-अंग झनन
बोले मृदंग मन--
मीठी मुरलिया!
यह फागुनी हवा
मेरे दर्द की दवा ले के आई
कारी कोयलिया!
अग-जग अंगड़ाई लेकर जागा
भागा भय-भरम का भूत
दूत नूतन युग का आया
गाता गीत नित्य नया
यह फागुनी हवा...!
फणीश्वर नाथ रेणु
About the poet

फणीश्वर नाथ रेणु

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like