सुंदरियो! - फणीश्वर नाथ रेणु

फणीश्वर नाथ रेणुफणीश्वर नाथ रेणु4 Sept 1921 – 11 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

सुंदरियो-यो-यो
हो-हो
अपनी-अपनी छातियों पर
दुद्धी फूल के झुके डाल लो !
नाच रोको नहीं।
बाहर से आए हुए
इस परदेशी का जी साफ नहीं।
इसकी आँखों में कोई
आँखें न डालना।
यह ‘पचाई’ नहीं
बोतल का दारू पीता है।
सुंदरियो जी खोलकर
हँसकर मत मोतियों
की वर्षा करना
काम-पीड़ित इस भले आदमी को
विष-भरी हँसी से जलाओ।
यों, आदमी यह अच्छा है
नाच देखना
सीखना चाहता है।
फणीश्वर नाथ रेणु
About the poet

फणीश्वर नाथ रेणु

View profile & all 11 Poems / Stories