ज़ुल्मत-ए-शाम से भी नूर-ए-सहर पैदा कर - फना निज़ामी कानपुरी

फना निज़ामी कानपुरीफना निज़ामी कानपुरी

3 min read · 12.4K reads

ज़ुल्मत-ए-शाम से भी नूर-ए-सहर पैदा कर
क़ल्ब शबनम का सितारों की नज़र पैदा कर

फिर किसी दामन-ए-रंगीं की तरफ़ आँख उठा
पहले अश्कों के लिए दीद-ए-तर पैदा कर

रह-ए-दुश्वार में कर मंज़िल-ए-आसमाँ की तलाश
उसी दीवार में हिम्मत है तो दर पैदा कर

मौसम-ए-गुल में तो आ जाती है काँटों पे बहार
बात तो जब है ख़िजाँ में गुल-ए-तर पैदा कर

सहन-ए-गुलशन न सही दश्त का आग़ोश सही
वहशत-ए-दिल के लिए कोई तो घर पैदा कर

बख़्श दे मुर्दा-ए-दिल को ग़म-ए-बे-दाद ‘फ़ना’
सीन-ए-संग में तूफ़ान-ए-शरर पैदा कर
फना निज़ामी कानपुरी
About the poet

फना निज़ामी कानपुरी

View profile & all 21 Poems / Stories

More from फना निज़ामी कानपुरी

  1. ऐ हुस्न ज़माने के तेवर भी तो समझा कर - फना निज़ामी कानपुरी

    ऐ हुस्न ज़माने के तेवर भी तो समझा करअब ज़ुल्म से बाज़ आ जा अब जौर से तौबा कर

    12.4K reads
  2. बर्क़ को जितनी शोहरत मिली - फना निज़ामी कानपुरी

    बर्क़ को जितनी शोहरत मिलीआशियाँ की ब-दौलत मिली

    12.4K reads
  3. दुनिया-ए-तसव्वुर हम आबाद नहीं करते - फना निज़ामी कानपुरी

    दुनिया-ए-तसव्वुर हम आबाद नहीं करतेयाद आते हो तुम ख़ुद ही हम याद नहीं करते

    12.4K reads
  4. ग़म हर इक आँख को छलकाए ज़रूरी तो नहीं - फना निज़ामी कानपुरी

    ग़म हर इक आँख को छलकाए ज़रूरी तो नहींअब्र उठे और बस जाए ज़रूरी तो नहीं

    12.4K reads
  5. घर हुआ गुलशन हुआ सहरा हुआ - फना निज़ामी कानपुरी

    घर हुआ गुलशन हुआ सहरा हुआहर जगह मेरा जुनूँ रूसवा हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like