ये बहार का ज़माना ये हसीं गुलों के साए - फना निज़ामी कानपुरी

फना निज़ामी कानपुरीफना निज़ामी कानपुरी

4 min read · 12.4K reads

ये बहार का ज़माना ये हसीं गुलों के साए
मुझे डर है बाग़-बाँ को कहीं नींद आ न जाए

तेरे वादों पर कहाँ तक मेरा दिल फ़रेब खाए
कोई ऐसा कर बहाना मेरी आस टूट जाए

मेरे गुलशन-ए-मोहब्बत में ख़िजाँ कहाँ से आए
कभी उस ने गुल खिलाए कभी मैं ने गुल खिलाए

तेरी साज़िश-ए-तवज्जोह ये नहीं तो और क्या है
मैं जहाँ चला सँभल कर वहीं पाँव डगमगाए

मेरे ज़ब्त-ए-ग़म की अज़्मत का पता भी चल गया है
मेरा इम्तिहान ले कर कोई तुझ को आज़माए

कोई हम से पूछे उन के करम ओ सितम का आलम
कभी मुस्कुरा के रोए कभी रो के मुस्कुराए

मैं चला शराब-ख़ाने जहाँ कोई ग़म नहीं है
जिसे देखनी हो जन्नत मेरे साथ में वो आए
फना निज़ामी कानपुरी
About the poet

फना निज़ामी कानपुरी

View profile & all 21 Poems / Stories

More from फना निज़ामी कानपुरी

  1. ऐ हुस्न ज़माने के तेवर भी तो समझा कर - फना निज़ामी कानपुरी

    ऐ हुस्न ज़माने के तेवर भी तो समझा करअब ज़ुल्म से बाज़ आ जा अब जौर से तौबा कर

    12.4K reads
  2. बर्क़ को जितनी शोहरत मिली - फना निज़ामी कानपुरी

    बर्क़ को जितनी शोहरत मिलीआशियाँ की ब-दौलत मिली

    12.4K reads
  3. दुनिया-ए-तसव्वुर हम आबाद नहीं करते - फना निज़ामी कानपुरी

    दुनिया-ए-तसव्वुर हम आबाद नहीं करतेयाद आते हो तुम ख़ुद ही हम याद नहीं करते

    12.4K reads
  4. ग़म हर इक आँख को छलकाए ज़रूरी तो नहीं - फना निज़ामी कानपुरी

    ग़म हर इक आँख को छलकाए ज़रूरी तो नहींअब्र उठे और बस जाए ज़रूरी तो नहीं

    12.4K reads
  5. घर हुआ गुलशन हुआ सहरा हुआ - फना निज़ामी कानपुरी

    घर हुआ गुलशन हुआ सहरा हुआहर जगह मेरा जुनूँ रूसवा हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like