वो ख़ानमाँ-ख़राब न क्यूँ दर-ब-दर फिरे - फना निज़ामी कानपुरी

फना निज़ामी कानपुरीफना निज़ामी कानपुरी

4 min read · 12.4K reads

वो ख़ानमाँ-ख़राब न क्यूँ दर-ब-दर फिरे
जिस से तेरी निगाह मिले या नज़र फिरे

राह-ए-जुनूँ में यूँ तो लाखों ही सर-फिरे
या रब मेरी तरह न कोई उम्र भीर फिरे

रफ़्तार-ए-यार का अगर अंदाज़ भूल जाए
गुलशन में ख़ाक उड़ाती नसीम-ए-सहर फिरे

साक़ी को भी सिखाते हैं आदाब-ए-मै-कशी
मिलते हैं मै-कदे में कुछ ऐसे भी सर-फिरे

तर्क-ए-वतन के बाद की कद्र-ए-वतन हुई
बरसों मेरी निगाह में दीवार ओ दर फिरे

रह जाए चाँद रोज़ जो बीमार-ए-ग़म के पास
ख़ुद अपना दिल दबाए हुए चारा-गर फिरे

मैं अपना रक़्स-ए-जाम तुझे भी दिखाऊँगा
ऐ गर्दिश-ए-ज़माना मेरे दिन अगर फिरे

मेरी निगाह में तो ग़ज़ल है उसी का नाम
जिस की रगों में दौड़ता ख़ून-ए-जिगर फिरे

क़ैद-ए-ग़म-ए-हयात भी क्या चीज़ है ‘फना’
राह-ए-फ़रार मिल न सकी उम्र भर फिरे
फना निज़ामी कानपुरी
About the poet

फना निज़ामी कानपुरी

View profile & all 21 Poems / Stories

More from फना निज़ामी कानपुरी

  1. ऐ हुस्न ज़माने के तेवर भी तो समझा कर - फना निज़ामी कानपुरी

    ऐ हुस्न ज़माने के तेवर भी तो समझा करअब ज़ुल्म से बाज़ आ जा अब जौर से तौबा कर

    12.4K reads
  2. बर्क़ को जितनी शोहरत मिली - फना निज़ामी कानपुरी

    बर्क़ को जितनी शोहरत मिलीआशियाँ की ब-दौलत मिली

    12.4K reads
  3. दुनिया-ए-तसव्वुर हम आबाद नहीं करते - फना निज़ामी कानपुरी

    दुनिया-ए-तसव्वुर हम आबाद नहीं करतेयाद आते हो तुम ख़ुद ही हम याद नहीं करते

    12.4K reads
  4. ग़म हर इक आँख को छलकाए ज़रूरी तो नहीं - फना निज़ामी कानपुरी

    ग़म हर इक आँख को छलकाए ज़रूरी तो नहींअब्र उठे और बस जाए ज़रूरी तो नहीं

    12.4K reads
  5. घर हुआ गुलशन हुआ सहरा हुआ - फना निज़ामी कानपुरी

    घर हुआ गुलशन हुआ सहरा हुआहर जगह मेरा जुनूँ रूसवा हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like