बाहर योगाभ्यास रे जोगी - पवनेन्द्र पवन

पवनेन्द्र पवनपवनेन्द्र पवन7 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads


बाहर योगाभ्यास रे जोगी
भीतर भोग-विलास रे जोगी

रात सुरा यौवन की महफ़िल
दिन को है उपवास रे जोगी

घर में चूल्हे-सी , जंगल में
दावानल-सी प्यास रे जोगी

सन्यासी के भेस में निकला
इन्द्रियों का दास रे जोगी

झोंपड़ छोड़ महल में रहना
ये कैसा सन्यास रे जोगी

मर्यादा को बंधन समझा
घर को कारावास रे जोगी

लोग हैं जितने ख़ास वतन में
उन सब का तू ख़ास रे जोगी

घर सूना कर ख़ूब रचाता
वृंदावन में रास रे जोगी

जब सुविधाएँ पास हों सारी
सब ऋतुएँ मधुमास रे जोगी

दूर ‘पवन’ को अब भी दिल्ली
तेरे बिल्कुल पास रे जोगी

पवनेन्द्र पवन
About the poet

पवनेन्द्र पवन

View profile & all 18 Poems / Stories

More from पवनेन्द्र पवन

  1. जीवन के निर्माण का हर औज़ार है इनके बस्ते में - पवनेन्द्र पवन

    जीवन के निर्माण का हर औज़ार है इनके बस्ते मेंपुस्तक, कापी पैमाना, कलम, परकार है इनके बस्ते में

    12.4K reads
  2. वो दिल की बात को होंठों पे भी लाने से डरते हैं - पवनेन्द्र पवन

    वो दिल की बात को होंठों पे भी लाने से डरते हैंयहाँ अब लोग खुलकर सामने आने से डरते हैं

    12.4K reads
  3. दिलों में तो दु:ख का ही आवास होगा - पवनेन्द्र पवन

    दिलों में तो दु:ख का ही आवास होगादिखाने को चेहरों पर उल्लास होगा

    12.4K reads
  4. भूख से लड़ता रोज़ लड़ाई माँ का पेट - पवनेन्द्र पवन

    भूख से लड़ता रोज़ लड़ाई माँ का पेटसूख गया सहता महँगाई माँ का पेट

    12.4K reads
  5. हाक़िमी आदेश का लहरा के ख़ंजर ले गए - पवनेन्द्र पवन

    हाक़िमी आदेश का लहरा के खंजर ले गएछीन कर झोंपड़ हमारे कुछ सिकन्दर ले गए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like