दान

Pashपाश

1 min read · 13.3K reads

आपने मुझे दिया है सिर्फ़ एक कमरा

स्थिर और बंद

मापना तो मुझे है

कि इसमें कितने क़दमों से

मील बनता है

कितने मील चलकर दीवार दीवार नहीं रहती

और सफ़र के अर्थ शुरू होते हैं...

आपने मुझे कुछ हक़ दिए हैं—

घर से जलावतनी का

रोटी के लिए मिट्टी होने का

महबूब के ग़म में आँखें खोने का

और मौत के भयानक कोहरे में गुम हो जाने का

लेकिन एक हक़ और होता है

जो दिया नहीं, सिर्फ़ छीना जाता है...

 

आपके पास वायदों का समुद्र

मेरे डूबने के लिए

जिसमें तैरती हैं

सुनहरी सपनों की मछलियाँ

लेकिन उपलब्धि का किनारा ओझल होने से पहले

मैंने पकड़ लिया है बेवफ़ाई का चप्पू

और अब आपके पास बचा है

मुझे देने के लिए सिर्फ़ एक पुरस्कार—

मौत

और वह भी बड़े दानवीरो!

आपका स्वयं रखने को जी चाहता है!

Pash
About the poet

Pash पाश

Pash was the pen name of Avtar Singh Sandhu, one of the major poets of the Naxalite movement in the Punjabi literature of the 1970s. He was killed by Khalistani extremists on 23 March 1988. His strongly left-wing views were reflected in his poetry.

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like