हिज्र में ग़म की चढ़ाई है इलाही तौबा

परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़11 Dec 1866

1 min read · 12.4K reads

हिज्र में ग़म की चढ़ाई है इलाही तौबा

क्या नसीबे की बुराई है इलाही तौबा

कितने कानों के वो कच्चे हैं कि अल्लाह की पनाह

क्या रक़ीबों की बन आई है इलाही तौबा

नाला हो आह हो फ़रियाद हो या ज़ारी हो

यार तक सब की रसाई है इलाही तौबा

हो चुका क़त्ल जहाँ तेग़ भी उठने की नहीं

किस क़दर नर्म कलाई है इलाही तौबा

शैख़-साहिब भी नहीं बच के यहाँ से निकले

किस क़दर उन को पिलाई है इलाही तौबा

दिल-लगी आप से की ख़ल्क़ में बदनाम हुए

नेक-नामी ये कमाई है इलाही तौबा

चाह कर तुम को भला और को क्यूँकर चाहूँ

वाह क्या दिल में समाई है इलाही तौबा

ले गए छीन के दिल मैल नहीं चितवन पर

कितनी दीदा में सफ़ाई है इलाही तौबा

बोसा माँगा तो कहा शुक्र-ए-ख़ुदा अच्छा हूँ

बात क्या जल्द उड़ाई है इलाही तौबा

नहीं मा'लूम कि किस शख़्स का मुँह देखा है

आज फिर ग़म की चढ़ाई है इलाही तौबा

कूचा-ए-इश्क़ की सच पूछो तो हम ने 'परवीं'

किस क़दर ख़ाक उड़ाई है इलाही तौबा

परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़
About the poet

परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़

जन्म : 11 Dec 1866 | दिल्ली

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीशुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़