ख़ुद को जब तेरे मुक़ाबिल पाया - परवीन फ़ना सय्यद

परवीन फ़ना सय्यदपरवीन फ़ना सय्यद

2 min read · 12.4K reads

ख़ुद को जब तेरे मुक़ाबिल पाया
अपनी पहचान का लम्हा आया

अक्स-दर-अक्स थे रंगों के चराग़
मैं ने मिट्टी का दिया अपनाया

इक पल एक सदी पर भारी
सोच पर ऐसा भी लम्हा आया

पाँव छलनी तो वफ़ा घाइल थी
जाने उस मोड़ पे क्या याद आया

एक लम्हे के तबस्सुम का फ़ुसूँ
जाँ से गुज़रे तो समझ में आया
परवीन फ़ना सय्यद
About the poet

परवीन फ़ना सय्यद

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like