दश्त मेरी ही दुहाई देगा - परवीन फ़ना सय्यद

परवीन फ़ना सय्यदपरवीन फ़ना सय्यद

2 min read · 12.4K reads

दश्त मेरी ही दुहाई देगा
फिर मुझे आबला-पाई देगा

रौशनी रूह तलक आ पहुँची
अब अंधेरे में दिखाई देगा

जर्द पत्तों का धड़कता हुआ दिल
ख़ामुशी में भी सुनाई देगा

तोड़ कर देख तू आईना-ए-दिल
शहर का शहर दिखाई देगा

कश्फ़ ओ आगाही के आईने में
अपना बहरूप दिखाई देगा
परवीन फ़ना सय्यद
About the poet

परवीन फ़ना सय्यद

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like