जिधर नज़रें उठाएँ तीरगी है

परवीन फ़ना सय्यदपरवीन फ़ना सय्यद

1 min read · 12.4K reads

जिधर नज़रें उठाएँ तीरगी है

हमारी ज़िंदगी क्या ज़िंदगी है

ये मंज़िल है तो ऐ असहाब-ए-मंज़िल

ये मेरी रूह में क्या तिश्नगी है

ये ग़म की इंतिहा है या वफ़ा की

नज़र में प्यास होंटों पर हँसी है

ये दिल में दर्द चमका या कोई याद

ये कैसी आग की सी रौशनी है

ख़िरद की इंतिहा मुझ से न पूछो

जब उस की इब्तिदा दीवानगी है

उसे ख़तरा है सिर्फ़ इक फ़स्ल-ए-गुल का

ख़िज़ाँ को किस क़दर आसूदगी है

परवीन फ़ना सय्यद
About the poet

परवीन फ़ना सय्यद

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like