जब बाँटना ही अज़ाब ठहरा

परवीन फ़ना सय्यदपरवीन फ़ना सय्यद

1 min read · 12.4K reads

जब बाँटना ही अज़ाब ठहरा

फिर कैसा हिसाब माँगते हो

सब होंटों पे मोहर लग चुकी है

अब किस से जवाब माँगते हो

कलियों को मसल के अपने हाथों

फूलों से शबाब माँगते हो

हर लफ़्ज़ सलीब पर चढ़ा कर

तुम कैसी किताब माँगते हो

सब रौशनियों को छीन कर भी

दीवानों से ख़्वाब माँगते हो

फ़िरदौस-ए-बरीं में मिल सकेगी

इस युग में शराब माँगते हो

परवीन फ़ना सय्यद
About the poet

परवीन फ़ना सय्यद

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like