हमारे बच्चे - परमेन्द्र सिंह

परमेन्द्र सिंहपरमेन्द्र सिंह10 Sept 1970

2 min read · 12.4K reads

हमारे बच्चे भी चलते हैं ठुमक-ठुमक
उनकी भी पैंजनियाँ मधुर बजती हैं

हमारे बच्चे भी चुराकर करते हैं तिलगुड़ी
हमारे बच्चे भी तोड़ते हैं खिलौने, सलेट, धनुष

मगर हमारे बच्चों की लीलाएँ देखकर
कवि उपमाएँ नहीं गढ़ते
देवता पुष्पवर्षा नहीं करते।
परमेन्द्र सिंह
About the poet

परमेन्द्र सिंह

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like