हिलती कहीं - परमानंद श्रीवास्तव

परमानंद श्रीवास्तवपरमानंद श्रीवास्तव9 Sept 1935

2 min read · 12.4K reads

हिलती कहीं
नीम की टहनी !
भूल गईं वे बातें कब की
सब जो तुम को कहनी ।

गन्ध वृक्ष से छूटी-छूटी
चलीं हवाएँ कितनी तीखी
मार रही हैं कैसे ताने
कहती हैं-
कैसी-अनकहनी !

हिलती कहीं
नीम की ट-ह-नी !
परमानंद श्रीवास्तव
About the poet

परमानंद श्रीवास्तव

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like