ज़िन्दगानी सुराब[1] हो के रही
अपनी मिट्टी ख़राब हो के रही
हमने कोशिश तो की न रोएँ मगर
बेबसी बे-नक़ाब हो के रही
क्या कहूँ उस जुनूँ की जिसके तफ़ैल[2]
आरज़ू बे-हिजाब [3] हो के रही
हाय वो इक दबी- दबी-सी नज़र
क्या हक़ीक़त थी ख़्वाब हो के रही
उनकी फ़ुर्क़त[4] में ज़िन्दगी अपनी
इक मुसलसल [5] अज़ाब [6] हो के रही
उनसे मिलने की मुख़तसर -सी[7] बात
ख़्वाब जैसी थी ख़्वाब हो के रही
ज़िन्दगानी की कशमकश में ‘शरर’
सर्फ़[8] उम्रे-शबाब[9] हो के रही
अपनी मिट्टी ख़राब हो के रही
हमने कोशिश तो की न रोएँ मगर
बेबसी बे-नक़ाब हो के रही
क्या कहूँ उस जुनूँ की जिसके तफ़ैल[2]
आरज़ू बे-हिजाब [3] हो के रही
हाय वो इक दबी- दबी-सी नज़र
क्या हक़ीक़त थी ख़्वाब हो के रही
उनकी फ़ुर्क़त[4] में ज़िन्दगी अपनी
इक मुसलसल [5] अज़ाब [6] हो के रही
उनसे मिलने की मुख़तसर -सी[7] बात
ख़्वाब जैसी थी ख़्वाब हो के रही
ज़िन्दगानी की कशमकश में ‘शरर’
सर्फ़[8] उम्रे-शबाब[9] हो के रही








