उनकी महफ़िल में एक उनके सिवा - परमानन्द शर्मा शरर

परमानन्द शर्मा शररपरमानन्द शर्मा शरर17 Sept 1923

3 min read · 12.4K reads

उनकी महफ़िल में एक उनके सिवा
मुझको हर इक ने ग़ौर से देखा

आज क्यों पूछते हो हाल मेरा
आपने कल कुछ और से देखा

मुझपे उठ्ठी निगह ज़माने की
आपने जब भी ग़ौर से देखा

क्या कहूँ मुझको दुनिया वालों ने
कैसे ढब कैसे तौर से देखा

मैंने अपनों को और ग़ैरों को
इक नज़र एक तौर से देखा

दौरे-हाज़र में दोस्तों को भी
मैंने कुछ और-और से देखा

जानते हो ‘शरर’ को हमसफ़रो
क्या कभी उसको ग़ौर से देखा?
परमानन्द शर्मा शरर
About the poet

परमानन्द शर्मा शरर

View profile & all 27 Poems / Stories

More from परमानन्द शर्मा शरर

  1. अजब टीस है उस मुलाक़ात की - परमानन्द शर्मा शरर

    अजब टीस है उस मुलाक़ात कीन बैठे, न उठ्ठे , न कुछ बात की

    12.4K reads
  2. नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सही - परमानन्द शर्मा शरर

    नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सहीख़ाकसारी का मर्तबा ही सही

    12.4K reads
  3. सब्र के एक दो थे जज़ीरे बचे - परमानन्द शर्मा शरर

    सब्र के एक दो थे जज़ीरे[1] बचेग़म के तूफ़ाँ उन्हें भी बहा ले गए

    12.4K reads
  4. दिल है जैसे काँच की चूड़ी - परमानन्द शर्मा शरर

    दिल है जैसे काँच की चूड़ीसाबत-साबत टूटी-टूटी

    12.4K reads
  5. यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैं - परमानन्द शर्मा शरर

    यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैंइस घर में आके बस गए किस घर के लोग हैं

    12.4K reads