तुम्हारे तालिबे -दीदार हम भी हैं ज़रा सोचो
फ़िदा-ए-हर अदा-ए यार हम भी हैं ज़रा सोचो
हमें लब खोलने पर मत करो मजबूर महफ़िल में
हदीसे-मआनी-ए-गुफ़्तार[1] हम भी हैं ज़रा सोचो
तसल्लत[2] है तुम्हारा गर दरो-दीवारे-काबा पर
नशीने-आस्ताने-यार हम भी है ज़रा सोचो
तमन्नाओ! फ़िज़ाओ ! हसरतो ! पामाल[3] अरमानो!
तुम्हारी तरह बे-घर-बार हम भी है ज़रा सोचो
बहारों की दुहाई देने वाले सिहने -गुलशन में
ख़िज़ाँ परवरदा[4]बर्गो-बार[5] हम भी है ज़रा सोचो
न जाने आज तक क्यों बज़्मे-दुनिया उखड़ी-उखड़ी है
यहाँ आए हज़ारों बार हम भी हैं ज़रा सो़चो
उजालों पर हुई हैं ज़ुल्मतें [6]हावी ज़माने में
शरीके-हाल-ए-ज़ुल्फ़े यार हम भी हैं ज़रा सो़चो
रहेगा ता-बै-क:[7] हायल[8] ‘शरर’ पर्दा तग़ाफ़ुल [9]का
रहीने-रहमते-सरकार[10]हम भी हैं ज़रा सोचो