शीशा-ए-दिल को जाम होने दो - परमानन्द शर्मा शरर

परमानन्द शर्मा शररपरमानन्द शर्मा शरर17 Sept 1923

4 min read · 12.4K reads

शीशा-ए-दिल को जाम होने दो
फ़ैज़ साक़ी का आम होने दो

मुझको यकसाँ है‍ मंदिरो -मस्जिद
मेरा हर जा मुक़ाम होने दो

देखना रंगे-बज़्म क्या होगा
अब्र आने दो शाम होने दो

लाओ साग़र बढ़ाओ पैमाना
जीने का एहतमाम होने दो

दिन कटा ग़म के घूँट पी-पी कर
शब को मरहूने जाम होने दो

आ गया भूल कर वो रिन्दों में
शैख़ से हमकलाम होने दो

ज़िक्र मेरा भी है गर उनके साथ
नाम होता है नाम होने दो

वज़हदारी है इश्क़ को लाज़िम
हुस्न को बेलगाम होने दो

वुस्सअतें कब जुनूँ की पाएगी
अक़्ल को तेज़गाम होने दो

खुल ही जाएँगे वो ज़रा दम लो
पहले साहब ! सलाम होने दो

दौर-जम्हूर है ‘शरर’ इसमें
शायरी शग़ले-आम होने दो
परमानन्द शर्मा शरर
About the poet

परमानन्द शर्मा शरर

View profile & all 27 Poems / Stories

More from परमानन्द शर्मा शरर

  1. अजब टीस है उस मुलाक़ात की - परमानन्द शर्मा शरर

    अजब टीस है उस मुलाक़ात कीन बैठे, न उठ्ठे , न कुछ बात की

    12.4K reads
  2. नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सही - परमानन्द शर्मा शरर

    नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सहीख़ाकसारी का मर्तबा ही सही

    12.4K reads
  3. सब्र के एक दो थे जज़ीरे बचे - परमानन्द शर्मा शरर

    सब्र के एक दो थे जज़ीरे[1] बचेग़म के तूफ़ाँ उन्हें भी बहा ले गए

    12.4K reads
  4. दिल है जैसे काँच की चूड़ी - परमानन्द शर्मा शरर

    दिल है जैसे काँच की चूड़ीसाबत-साबत टूटी-टूटी

    12.4K reads
  5. यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैं - परमानन्द शर्मा शरर

    यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैंइस घर में आके बस गए किस घर के लोग हैं

    12.4K reads