एक सपना था ख़्वाब थे वो दिन - परमानन्द शर्मा शरर

परमानन्द शर्मा शररपरमानन्द शर्मा शरर17 Sept 1923

3 min read · 12.4K reads

एक सपना था ख़्वाब थे वो दिन
आप अपना जवाब थे वो दिन

आप थे मैं था और रंगे बहार
कैसे आली जनाब थे वो दिन

रक़्स करता था हुस्न हर शै में
था बस अपना शबाब थे वो दिन

यूँ गए जैसे आए थे न कभी
ख़्वाब थे या हुबाब थे वो दिन

ज़िन्दगी के दरीदा बाबों में
मआनी-ए-सद किताब थे वो दिन

कितने लम्बे हैं हिज्र के लम्हे
बीते कितने शताब थे वो दिन

एक नश्शा -सा तारी रहता था
हासिले-सद सराब थे वो दिन

अब पलट कर न आ सकेंगे ‘शरर’
उम्र में इन्तिख़ाब थे वो दिन
परमानन्द शर्मा शरर
About the poet

परमानन्द शर्मा शरर

View profile & all 27 Poems / Stories

More from परमानन्द शर्मा शरर

  1. अजब टीस है उस मुलाक़ात की - परमानन्द शर्मा शरर

    अजब टीस है उस मुलाक़ात कीन बैठे, न उठ्ठे , न कुछ बात की

    12.4K reads
  2. नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सही - परमानन्द शर्मा शरर

    नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सहीख़ाकसारी का मर्तबा ही सही

    12.4K reads
  3. सब्र के एक दो थे जज़ीरे बचे - परमानन्द शर्मा शरर

    सब्र के एक दो थे जज़ीरे[1] बचेग़म के तूफ़ाँ उन्हें भी बहा ले गए

    12.4K reads
  4. दिल है जैसे काँच की चूड़ी - परमानन्द शर्मा शरर

    दिल है जैसे काँच की चूड़ीसाबत-साबत टूटी-टूटी

    12.4K reads
  5. यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैं - परमानन्द शर्मा शरर

    यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैंइस घर में आके बस गए किस घर के लोग हैं

    12.4K reads