धुनों की पकड़... - पंखुरी सिन्हा

पंखुरी सिन्हापंखुरी सिन्हा

2 min read · 12.4K reads

धुनें अभी पूरी तरह पकड़ में नहीं आई थीं,
और संगीत किसी बच्चे की गेंद की तरह फिसलता जाता था,

मुट्ठियों से, उँगलियों की दरारों से,
और विदेशी संगीत तिरता आ रहा था,

खुले रोशनदानों से, खुली खिड़कियों से,

लोगों की गाड़ियों से,
मकान-मालकिन के टी०वी० और रेडियो से,
और अधूरी-अधूरी थीं चिट्ठियाँ सारी,
लिखकर भेज दी गईं भी,
अत्यन्त प्रिय जनों को ।
पंखुरी सिन्हा
About the poet

पंखुरी सिन्हा

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like