घास के फूल - पंकज सुबीर

पंकज सुबीरपंकज सुबीर11 Sept 1975

2 min read · 12.4K reads

तुमने देखे हैं कभी घास के फूल
शायद नहीं देखे हों
वैसे भी गुलाब के फूल देखने वाले
घास के फूल नहीं देखते
देखने की चीज़ भी नहीं हैं
घास के फूल
लेकिन क्या तुम जानते हो?
कि पूरी सुंदरता पाने के बाद भी
होते हैं बाँझ
तुम्हारे ये गुलाब के फूल
जबकि,
घास के फूल के गर्भ में
होते हैं बीज
आने वाले मौसम में फैलने वाली
हरियाली के बीज...
पंकज सुबीर
About the poet

पंकज सुबीर

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like