घर - पंकज सुबीर

पंकज सुबीरपंकज सुबीर11 Sept 1975

2 min read · 12.4K reads

मेरा घर बुढ़ाने लगा है
खांसती हैं दीवारे आजकल
रात भर
हालंकि डरती हैं
कि कहीं मेरी नींद न टूट जाए
इसलिये शायद
लिहाफ में मुंह दबा कर खांसती हैं
फिर भी मैं सुन लेता हूं
और जान लेता हूं
कि मेरा घर
बूढ़ा होता जा रहा है
पंकज सुबीर
About the poet

पंकज सुबीर

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like