भविष्यफल - पंकज सिंह

पंकज सिंहपंकज सिंह14 Sept 1950 – 26 Sept 2015

2 min read · 12.4K reads

कोई एक अक्षर बताओ

कोई रंग

कोई दिशा

किसी एक फूल का नाम लो


कोई एक धुन याद करो

कोई चिड़िया

कोई माह--जैसे वैशाख

खाने की किसी प्रिय चीज़ का नाम लो


कोई ख़बर दोहराओ

कोई विज्ञापन

कोई हत्या--जैसे नक्सलियों की

किसी एक जेल का नाम लो


कल तुम कहाँ होंगे

मालूम हो जाएगा


(रचनाकाल : 1979)
पंकज सिंह
About the poet

पंकज सिंह

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like